मेयर वर्ल्ड स्कूल के दसवीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत

मेयर वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रमाणित कर दिया कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल की कक्षा दसवीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थियों ने उत्तम अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया। विद्यालय में 100%अंक प्राप्त करके इशलीन कौर ने प्रथम स्थान , वंशिका दिलीवरी ने 99.4 % अंक प्राप्त करके दूसरा, मेहर तेजस कल्याणपुरा ने 98.8% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान अर्जित किया। विद्यालय की छात्रा इशलीन कौर ने इंग्लिश, पंजाबी ,गणित, विज्ञान , और डाटा साइंस में से 100% अंक प्राप्त किया। गणित विषय में आरव ठाकुर, वंशिका और अरिंदमन सिंह गौरा ने 100% अंक प्राप्त किया। विज्ञान में मेहर तेजस कल्याणपुर ने 100% अंक प्राप्त किए। सामाजिक विज्ञान में हरनूर, वंशिका दिलावरी, अरि दमन सिंह गौरा एवं मेधांश थापर ने 100% अंक प्राप्त किए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सांची,पावनी और अरहम जैन ने 100% अंक प्राप्त किए। डाटा साइंस में वंशिका दिलावरी और आरव गुप्ता ने 100% अंक प्राप्त करके विद्यालय के नाम का परचम लहराया। इसके साथ ही 44% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय के उत्साहवर्धक परिणाम के पीछे विद्यार्थियों की लगन और परिश्रम तथा अध्यापक वृंद की दूरदर्शिता दिखाई दे रही थी। इस प्रसन्नतापूर्ण अवसर पर स्कूल की उपाध्यक्षा नीरज़ा मेयर एवं उप प्रधानाचार्य चारु त्रेहण ने बच्चों की सफलता पर उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने आगामी जीवन में इसी प्रकार परिश्रम करते हुए जीवन की बुलंदियों को छूने का प्रयास करते रहें।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *