Breaking News

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने गुरुद्वारा छेवीं पातशाही बस्ती शेख में मत्था टेका

श्री हरगोबिंद साहिब जी का 430वां प्रकाश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

जलंधर (अरोड़ा) :- जालंधर के बस्ती शेख स्थित गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में श्री हरगोबिंद साहिब जी का 430वां प्रकाश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और अरदास की। श्री हरगोबिंद साहिब जी का 430वां प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजरी लगाई। गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकते हुए पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि शांति, भक्ति एवं सेवाभाव को सर्वोपरि रखकर गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने सिख धर्म को जनकल्याण का माध्यम बनाने में अमूल्य योगदान दिया। सुशील रिंकू ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के प्रति गुरु हरगोबिंद साहिब जी का साहस, शौर्य और समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारियों ने सुशील रिंकू को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *