जालंधर (अरोड़ा) :- सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परिणामों में एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें हरमेहर सिंह ने 99.2%, तन्मय शर्मा ने 99%, सुरवीन कौर ने 98.6%, नमनप्रीत कौर ने 98.6%, वाणी गुप्ता ने 98.6%, अमृत वर्मा ने 98.4%, अवनी अत्री ने 98.4%, ऋषिका शर्मा ने 98.2% और व्यान ठुकराल ने 98.2% अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त, कई अन्य विद्यार्थियों ने भी इस उत्कृष्ट क्रम को बनाए रखते हुए अच्छे अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य कंवलजीत सिंह रंधावा, तीनों विंग के समन्वयकों तथा विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera