जालंधर/अरोड़ा – इम्प्लाईज युनाइटेड फोरम बस्ती दनिश्मन्दा द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डॉ भीम राव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल गाखल धालीवाल में एक आयोजन किया गयाl इस अवसर पर सर्वप्रथम फोरम के सदस्यों और स्कूल के अध्यापिकों द्वारा बाबा साहिब डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गईl प्रिंसिपल ललित मोहन गुप्ता ने अपने टीचरों सहित फोरम के चेयरमैन डॉ आर एल बस्सन और प्रधान मदन लाल सहित सभी सदस्यों का बुके देकर स्वागत कियाl मैडम सतबीर कौर ने फोरम की गतिविधियों कीविस्तारपूर्वक जानकारी दी l

इस अवसर पर स्कूल के आठवीं से लेकर प्लस वन तक फर्स्ट सेकंड और थर्ड पोजीशन वाले(टॉपर्स) 30 विद्यार्थियों को मेडल,मेमेंटो,डॉ अंबेडकर जी की जीवनी,कापियाँ,पेन और मिठाई देकर सम्मानित कियाl बाक़ी लगभग 350 विद्यार्थियों को कापियाँ पेन और लड्डू दिये गयेl


इस अवसर पर ईम्प्लॉयज यूनाइटेड फोरम द्वारा स्कूल के लिये 5 पंखे प्रिंसिपल को भेंट किए गये l इस अवसर पर डॉ आर एल बस्सन ने कहा कि बाबा साहिब डॉ बी आर अंबेडकर जी ने विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत ,संघर्ष और दृढ़ निश्चय से देश विदेशों से उच्च विद्या प्राप्त कर देश के संविधान का निर्माण किया और देश में व्याप्त ज़ातपात ,छुआछात,ऊँचनीच भेदभाव ,असमानता ,अन्याय आदि को समापत कर समानता न्याय और आपसी भाईचारे को स्थापित कियाl उनको संविधान के निर्माता,दलितों और पिछड़ों के मसीहा ,महिलाओं के मुक्तिदाता ,सिंबल ऑफ़ नॉलेज ,भारत रतन आदि उपाधियों से याद किया जाता हैl उन्होंने कहा बच्चों को शिक्षा के साथसाथ स्वास्थ्य और स्पोर्ट्स की तरफ़ भी ध्यान देना चाहिए और नशों से बचना चाहिए lलड़कियों को पढ़ लिख कर आगे बढ़ना है और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियाँ को समाप्त करना हैl इस अवसर पर फोरम के चेयरमैन डॉ आर एल बस्सन ,प्रधान मदनलाल ,वाईस चेयरमैन मास्टर रत्तनलाल कुंडल ,डॉ मदन यादव आयुर्वेदिक ज़िला अधिकारी,होशियारसिंह डिप्टी डीईओ ,प्रिंसिपल हर्ष यादव ,कैप्टन सतपाल मीनिया ,बैंक मैनेजर्स गुरप्रशाद ,पवन अत्तरी ,प्रभदयाल ,रविकुमार एएसआई ,चमनलाल पीएनबी मंगलदासएसबीआई ,गुरदीप रेलवे ,स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन बलबीर सिंह ,वाईस चेयरमैन कुलविंदर ग़ाख़ल ,सरपंच मनदीप कुमार ,स्कूल के प्रिंसिपल ललित मोहन गुप्ता टीचर्स किरण ,मंजु शर्मा ,सतबीर ,राजरानी हरजोत बिमला ,अनु आदि एवं सैंकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहेl इस अवसर पर फोरम के सदस्यों द्वारा प्रिंसिपल समूह स्टाफ़ को सहयोग के लिये धन्यवाद और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l अंत में स्कूल प्रिंसिपल ने फोरम के इस प्रयास की सराहना की और सभी गणमान्यों का धन्यवाद कियाl
Jiwanjot Savera