Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 114 आरएएफ ने निकाली पदयात्रा

जालंधर (ब्यूरो) :- 114 रैपिड एक्शन फोर्स, जालंधर ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व श्री अश्विनी कुमार झा कमाण्‍डेंट ने किया। पदयात्रा की शुरूआत कैम्‍प परिसर से लिधरां एवं सुरानुस्‍सी गांव से होते हुए सम्‍मपन हुई।

पदयात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों को तिरंगा वितरित किया गया और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदो को भी याद किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को देशभक्ति की भावना से अवगत करवाया गया और तिरंगे के महत्व को भी समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने बडी संख्‍या में भाग लिया।

About admin

Check Also

बी बी के डीएवी कॉलेज फॉर विमेन में श्री गुरु रविदास जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर विशेष व्याख्यान आयोजित

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर में उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *