Breaking News

सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए गए बी.एड सेमेस्टर-3 के परिणामों में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के आधार पर अच्छे अंक प्राप्त कर ग्रुप का नाम रोशन किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि इस बार फिर संस्था का परिणाम 100% रहा, जिसमें विद्यार्थी पलक, मनप्रीत कौर, खुशी सरीन, पूजा, अनन्या भनोट, रुपिंदर कौर, कशिश शर्मा, प्रियंका बजाज, गुरलीन कौर, सोनिका, रुचिका अग्रवाल, दीक्षा तुल्ली, राधिका अग्रवाल, मनजीत कौर, दलजीत कौर, सुरभि कालरा, पलविंदर, सिया, हिना, रिचा, अंजली, आरती, रीतिका, हरजी कौर, शिवानी, तारवीं बाजवा, केशव अग्रवाल और मिंक शर्मा ने 9.0 एसजीपीए हासिल किए। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और कॉलेज एम.डी. मनहर अरोड़ा ने विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को बधाई दी।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *