अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने ऐली पवनजीत सिंह वालिया के जन्मदिन पर किए तीन सार्थक प्रोजेक्ट्स

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान कुलविंदर फुल्ल व मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवनजीत सिंह वालिया की रहनुमाई में तीन सर्विस प्रोजेक्ट्स किए गए। यह तीनों सर्विस प्रोजेक्ट्स डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऐली पवनजीत सिंह वालिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किए गए। यह प्रोजेक्ट्स ऐली संजीव गंभीर व प्रसिद्ध उद्योगपति इंद्रजीत बजाज के सहयोग से करवाए गए।अशोक बजाज ने मुख्य मेहमान व सभी आऐ हूए सदस्यगण का स्वागत किया। पहले प्रोजेक्ट में सुबह सिविल हॉस्पिटल में 300 पेशेंट व अटैंडनस को नास्ता करवाया गया। दूसरे प्रोजेक्ट में एक जरूरतमंद परिवार को दबाईंया खरीदने के लिए 5000/ रूपऐ की आर्थिक मदद भेंट की। तीसरे प्रोजेक्ट्स में 250कंबल वितरित करने की शुरूआत जरूरतमंदों को कबंल भेंट कर के की। वालिया साहब ने समर्पण क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह क्लब ईंटरनेशनल लेवल पर सबसे बड़ा क्लब है और समाज व मानवता की सेवा में भी सबसे अग्रणी है इसका श्रेय प्रधान कुलविंदर फुल्ल व टीम और सदस्यगण को जाता है। क्लब ने मेरे जन्मदिन के अवसर पर तीन प्रोजेक्ट्स कर के मुझे जो गौरव प्रदान किया है मैं भूल नहीं सकता, मैं ईन्द्रजीत बजाज, संजीव गंभीर ,कुलविंदर फुल्ल व सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूं।फुल्ल साहब ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वी डी जी 2 एन के महेंद्रू, रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, विजय शर्मा, असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मिडिया जगन नाथ सैनी, सीनियर उप प्रधान विनोद कुमार कौल, लोकेश बजाज, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज,अनिल शर्मा,अजेय शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *