Breaking News

मुख्यमंत्री के ओएसडी राजवीर सिंह घुमन को बुके की जगह पुस्तक भेंट कर नितिन कोहली ने किया सम्मान, CM भगवंत मान के निवास पर हुई मुलाकात

आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने उठाए जन मुद्दे, आगामी एशियाई हॉकी चैंपियनशिप पर अहम चर्चा

जालंधर (अरोड़ा) :- आज जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के निवास पर मुख्यमंत्री के ओएसडी राजवीर सिंह घुमन के साथ आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल इंचार्ज, हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष एवं पंजाब हॉकी के अध्यक्ष नितिन कोहली द्वारा शिष्टाचार मुलाकात की गई। यह मुलाकात आपसी सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। इस अवसर पर नितिन कोहली ने बुके की बजाय एक पुस्तक भेंट कर सम्मान प्रकट किया, जो एक सकारात्मक और ज्ञान-आधारित संदेश देने वाला प्रयास है। इस मुलाकात के दौरान जालंधर के मेयर वनीत धीर और चेयरमैन गगनदीप सिंह अलूवालिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी विकास संबंधी विचार साझा किए। मुलाकात के दौरान नितिन कोहली ने जालंधर सेंट्रल से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे बुनियादी ढांचे की मजबूती, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और लोगों को मिल रही सरकारी सुविधाओं में सुधार पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जोर दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में नितिन कोहली, जो हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भी हैं, ने आगामी एशियाई हॉकी चैंपियनशिप को लेकर भी विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन में जालंधर की केंद्रीय भूमिका रहेगी, जिससे शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी। नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और जालंधर सेंट्रल के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और प्रशासन के सहयोग से शहर की समस्याओं का जल्द और प्रभावी समाधान किया जाएगा।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *