सिंगल पोर्टल पर सेंट्रलाइज्ड एवं कैम्पस एडमिशन के लिए किये जा सकेंगे आवेदन
अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम्स बी.टेक फर्स्ट ईयर, बी.फार्मा फर्स्ट ईयर, फर्म डी, बी.आर्किटेक्चर, बी.एच.एम.सी.टी बी.बी.ए, बी.सी.ए के लिए किये जाएंगे ऑनलाइन आवेदन
जालंधर (अरोड़ा) :- आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) ने एडमिशन सत्र 2026-27 के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल की शुरूआत कर दी है! इससे अब इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट इत्यादि कोर्सेस में दाखिलों के लिए विद्यार्थी सिंगल पोर्टल पर सेंट्रलाइज्ड एवं कैम्पस एडमिशन के लिए आवेदन कर पाएंगे! सोमवार को इसका शुभारम्भ कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल ने किया! इस पोर्टल के जरिए आई.के.जी पी.टी.यू मुख्य कैम्पस, अन्य कैम्पस अमृतसर, होशियारपुर, बटाला एवं मोहाली वन एवं खुनीमाजरा (मोहाली 02) एवं यूनिवर्सिटी के एफिलिएटेड कॉलेजेस में दाखिले के लिए आवेदन किये जा सकेंगे! विद्यार्थियों को सीट आवंटन ऑनलाइन किया जायेगा! इस सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग पोर्टल से महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी एवं उसके कालेजों में भी सीट आवंटन किया जायेगा! यूनिवर्सिटी नोटिफिकेशन के मुताबिक सेंट्रलाइज़्ड ऑनलाइन काउंसलिंग की पहले चरण की शुरुआत सोमवार 15 जून से हुई है!

पहले राउंड के लिए 15 जून से 18 जून शाम 05 बजे तक रजिस्ट्रेशन एवं काउंसलिंग फी पेमेंट की जा सकेगी! जून 19 से 21 जून तक कालेजों की चॉइस फिलिंग भरीं जा सकेंगी! पहले चरण की काउंसलिंग का रिजल्ट (परिणाम) 25 जून को घोषित होगा! विद्यार्थी सीट अलाट हुए कालेजों में 26 जून सुबह 09 बजे से 30 जून शाम 05 बजे तक दाखिले ले पाएंगे! यूनिवर्सिटी ने कुल तीन राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग शेडूयल जारी किया है! यह काउंसलिंग अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम्स जिनमें बी.टेक फर्स्ट ईयर, बी.फार्मा फर्स्ट ईयर, फर्म डी, बी.आर्किटेक्चर, बी.एच.एम.सी.टी बी.बी.ए, बी.सी.ए के लिए है! इस अवसर पर डीन अकादमिक कम चेयरमैन एडमिशंस प्रो (डा) यादविंदर सिंह बराड़, डीन कालेज विकास डा.आर.पी एस बेदी, रजिस्ट्रार डा नवदीपक संधू, एसोसिएट डीन प्रो (डा) राजीव बेदी एवं अन्य उपस्तिथ रहे!
Jiwanjot Savera