सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.एड सेमेस्टर-4 के परिणामों में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों में तवलीन चुघ और ओंकारजीत कौर ने 8.20 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनिषा ने 8.18 सीजीपीए प्राप्त कर द्वितीय स्थान, सुखदीप कौर ने 8.15 सीजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान, साहिल नैय्यर, आरती और सिमी अग्रवाल ने 8.13 सीजीपीए, भानु ने 8.10 सीजीपीए, मनिंदर कौर और आंचल शर्मा ने 8.05 सीजीपीए, मनप्रीत कौर ने 8.03 सीजीपीए और चाहत चतरथ ने 8.00 सीजीपीए प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। प्राचार्या डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि इस बार भी संस्था का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *