एच.एम.वी. में नाट्य प्रस्तुति हेतु कार्यशाला का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के कुशल निर्देशन में ‘कालिदास ड्रैमेटिक क्लब’ एवं ‘आर्य-युवती सभा’ द्वारा नाट्यकला एवं रंगमंचीय प्रस्तुति पर केंद्रित एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में अभिनय कौशल का विकास करना, मंच पर आत्मविश्वास बढ़ाना तथा नाट्य प्रस्तुति की बारीकियों से उन्हें अवगत कराना था। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्राओं को मंच से जुड़े अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने अभिनय की मूल तकनीकों, संवाद अदायगी, भाव-भंगिमा, मंच-सज्जा तथा चरित्र-निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे उन्हें रंगमंच की गहराइयों को समझने का अवसर मिला। कार्यशाला में उपस्थित छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है तथा वे भविष्य में बेहतर नाट्य प्रस्तुतियाँ देने के लिए प्रेरित हुई हैं। डॉ. मीनू तलवाड़, संस्कृत विभागाध्यक्षा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए इस वर्कशाप के महत्व और रंगमंच नाट्यशास्त्र पर चर्चा करते हुए ‘अष्ट रसों’ के महत्त्व और रंगमंच पर नाट्य प्रस्तुतियों के कुछ बिन्दुओं पर चर्चा की। इसमें ज्योति सहगल, असिस्टैंट प्रोफेसर पीजी डिपार्टमेंट आफ मॉसकॉम एंड वीडियो प्रोडक्शन ने रेडियो और वॉयस माड्यूलेशन पर व्यावहारिक ज्ञान दिया एवं विद्यार्थियों को विषय संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रो. ज्योति ने अन्य कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विद्यार्थियों से चर्चा की। विषय से संबंधित कई वीडियो दिखाकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया तथा इस वर्कशाप से सीखकर भविष्य में और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर कु. आशु, कु. प्रबलीन, कु. मान्या, कु. जाह्नवी, कु. बेनिका ने अपने विचार तथा इस वर्कशाप के बाद उनके अनुभव सभी के साथ सांझा किए। कार्यक्रम के अंत में कालिदास ड्रैमेटिक क्लब की इंचार्ज डॉ. काजल पुरी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. ममता, डॉ. ज्योति गोगिया, डॉ. काजल पुरी,डर मीनू तलवार ,ज्योति सहगल, तथा अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन ने विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें रंगमंच की दुनिया से और अधिक जोडऩे का कार्य किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *