मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में एलुमनी द्वारा वृक्षारोपण अभियान

जालंधर/अरोड़ा –
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के आह्वान पर कॉलेज के एलुमनी सदस्यों और स्टाफ द्वारा ग्रीन कैंपस बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का जोरदार शुभारंभ किया गया। कॉलेज के 40 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने ‘सिल्वर पाइन’ तथा ‘कुदरती टपोरी’ जैसे सजावटी पौधे लगाकर परिसर को हरा-भरा बनाने की पहल की। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि पूर्व विद्यार्थियों और स्टाफ ने न केवल पौधे दान किए, बल्कि उनकी सुरक्षा और बेहतर देखभाल के लिए 50 पौधों हेतु लोहे के रक्षक जाल (गार्ड) भी प्रदान किए। उन्होंने सभी एलुमनी और स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर कुलभूषण चोपड़ा, ए. के. गर्ग, एस. के. भल्ला, के. बी. भल्ला, एन. एल. अरोड़ा, परम ज्योति अरोड़ा, वासुदेव शर्मा, अनिल सहगल, पी. एल. शर्मा, एन. के. शर्मा, प्रेम शर्मा, सुदर्शन शर्मा, वी. के. कपूर, सरबजीत सिंह, नरेंद्र कोहली, चरणदीप चीमा, दिलदार सिंह राणा, अतुल तनेजा, सी. एम. सियाल, ए. के. शर्मा, अमरिंदर धीमान, तरलोक सिंह, अजय दत्ता सहित कॉलेज के प्रशासनिक विभाग, इलेक्ट्रिकल विभाग, ऑटोमोबाइल विभाग, ई.सी.ई. विभाग, कंप्यूटर विभाग, एप्लाइड साइंस विभाग तथा वर्कशॉप विभाग ने योगदान दिया।

जालंधर और आसपास रहने वाले एलुमनी सदस्यों ने स्वयं उपस्थित होकर पौधे लगाए, जबकि दूर-दराज में रहने वाले एलुमनी सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं भेजते हुए इस अभियान में सहभागिता जताई। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने यह भी बताया कि अनेक अन्य एलुमनी सदस्यों के संदेश प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन कैंपस अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है और शीघ्र ही दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *