जालंधर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 06 अक्टूबर 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक

जालंधर (ब्यूरो) :- अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत जालंधर के सरकारी कला और खेल महावि‌द्यालय (गर्वमेंट आर्ट्स एवं स्पोर्ट्स कॉलेज) में 06 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक भारतीय सेना भर्ती का आयोजन क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय जालंधर, मुख्यालय 11 कोर और जिला प्रशासन, जालंधर द्वारा मिलजुलकर किया जाएगा। भर्ती रैली में जालंधर, कपूरथला, एसबीएस नगर, होशियारपुर और तरनतारन जिलों के युवा भाग ले सकेंगे।

भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, तकनीकी और ट्रेड्समैन के लिए होगी। इसके अतिरिक्त, 13 अक्टूबर 2025 को महिला अग्निवीर सैन्य पुलिस भर्ती रैली के लिए जम्मू-कश्मीर और पंजाब की महिला उम्मीदवारों को भी शामिल किया जाएगा। आठ दिन चलने वाली भर्ती रैली में लगभग 6000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें 1.6 किलोमीटर दौड, शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षण और मेडिकल जांच करवाई जाएगी।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *