दर्शन अकादमी में आध्यात्मिक चर्चा

जालंधर (कुलविंदर) :- परम पूज्य संत राजिन्दर सिंह जी महाराज की दिव्य कृपा से, दरशन अकादमी, जालंधर अपने विद्यालय परिसर में दिनांक शनिवार, 28 फरवरी 2026 को दो साइंस आफ स्पिरिचुअलिटी मेडिटेशन कार्यशालाओं का आयोजन किया गया इन कार्यशालाओं का उद्देश्य अभिभावकों और विद्यार्थियों को ध्यान के माध्यम से जीवन की चुनौतियों का सामना करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था। इस आध्यात्मिक चर्चा में वार्ता हेतुश्रीमती मधु अरोड़ा और शिवानी बंसल विशेष रूप से आमंत्रित हुईं। मधु अरोड़ा जी ने अभिभावकों को ध्यान द्वारा जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों को खुद को खुश रख चुनौतियों का सामना करने ,ध्यान के माध्यम से अपनी आत्मा को ऊर्जावान बनाने, नकारात्मक विचारों को त्यागने ,कठिन समय में निराश न होने तथा सकारात्मक शक्ति से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

शिवानी बंसल जी ने विद्यार्थियों हेतु तनाव-मुक्त शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु ध्यान विषय पर अपने विचार प्रकट किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनेक उदाहरण और कहानियों द्वारा जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने लक्ष्य में चुनौतियां,अभिभावक की अपेक्षा,असफल होने का डर,असंगत तुलना, कैरियर दबाव आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। सुश्री शिवानी बंसल जी ने विद्यार्थियों को ध्यान योग व सिमरन करके इन सभी समस्याओं से मुक्ति पाने का मार्ग बताया। उन्होंने कहानी शेर और मेमना द्वारा खुद को पहचानने ,छोटा बच्चा और भूत बंगला द्वारा भ्रम से दूर रहने तथा कोशिश करने, कहानी चींटी शेर द्वारा फल की चिंता ना करके कर्म करने के जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यार्थियों को ध्यान योग करने के आसान तरीके बताए गए और उनसे ध्यान योग करवाया गया। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को उनके द्वारा बताए गए मार्गों का अपने के लिए प्रेरित किया। इन कार्यशालाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को ध्यान की शक्ति का अनुभव कराया जाएगा, जिससे वे मानसिक शांति, आत्मबल और एकाग्रता प्राप्त कर सकें। यह पहल अभिभावकों और विद्यार्थियों दोनों को जीवन की चुनौतियों और शैक्षणिक दबावों से उबरने में सहायक होगी।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *