जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी अपने सर्वांगीण विकास के लिए सर्वदा प्रयासरत रहते हैं। कॉलेज की बीए चतुर्थ समैस्टर की छात्रा गुरजोत कौर ने डॉ करणी सिंह रेंज स्टेडियम नयी दिल्ली में यूथ एंड जूनियर कैटेगरी में क्षेत्र शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। अपने निरंतर अभ्यास से गुरजोत कौर ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसके आधार पर गुरजोत कौर को इंडियन शूटिंग टीम ट्रायल्स के लिए चयनित कर लिया गया। डॉ नीरजा ढींगरा ने गुरजोत कौर को मुबारक देते हुए कहा कि वह इंडियन टीम में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करें और कॉलेज को गौरवान्वित करने के साथ-साथ वह अपने अभिभावकों का नाम भी रोशन करे। डॉ ढींगरा ने गुरजोत का मार्गदर्शन करने के लिए फिजिकल एजुकेशन विभाग के प्राध्यापक श्री साहिल महे के प्रयासों की प्रशंसा की।
Check Also
जालंधर नॉर्थ में मेयर वनीत धीर को मिली बड़ी राजनीतिक सफलता, भाजपा और अकाली दल के कई पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल
प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पार्टी में किया स्वागत, …
Jiwanjot Savera