ट्रिनिटी कॉलेज जालंधर ने हमसफर यूथ क्लब एनजीओ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

जालंधर (अरोड़ा) :- ट्रिनिटी कॉलेज जालंधर ने हमसफर यूथ क्लब एनजीओ के साथ एक समझौता ज्ञापन (एम़ओयू़) पर हस्ताक्षर किए गए, जो सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता के प्रति आने वाले समय में कॉलेज की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगे। हस्ताक्षर समारोह में ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक रेव. फादर पीटर कवुमपुरम, हमसफर यूथ क्लब के अध्यक्ष रोहित भाटिया व हमसफर रैड रिबन यूथ क्लब के डायरैकटर पूनम भाटिया तथा एसोसिएट एनसीसी अफसर लैफ्टिनेंट नवोदिता बम्मी उपस्थित रही। यह साझेदारी ट्रिनिटी कॉलेज जालंधर की समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव डालने की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। कॉलेज हमसफर यूथ क्लब के साथ पहले ही 4 गतिविधियां सफलतापूर्वक पूरी कर चुका है और भविष्य में और अधिक परियोजनाओं पर सहयोग करने के लिए तत्पर है। रेव. फादर पीटर कवुमपुरम, निदेशक, ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रेव. फादर बिनू जोसेफ, सहायक निदेशक ट्रिनिटी कॉलेज जालंधर के और प्रिंसीपल डॉ. अजय प्रशार ने इस पहल के लिए अपना समर्थन और प्रोत्साहन व्यक्त किया। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह ट्रिनिटी कॉलेज जालंधर और हमसफर यूथ क्लब के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और हम साथ मिलकर बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए तईयार हैं।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *