कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने खास तौर पर हाजरी लगवाई
जालंधर (अरोड़ा) :- सर्व साँझा रूहानी मिशन (रज़ि) के संस्थापक परम पूज्य संत जीवन बीर जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हो रहे सत्संग में गुरु रजनी माँ जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि अध्यात्मिक ज्ञान मात्र धार्मिक क्रियाकलापों तक सीमित न होकर मनुष्य को अपने वास्तविक स्वरूप—आत्मा, चेतना और मानवीय मूल्यों—की समझ प्रदान करता है। इस ज्ञान से व्यक्ति तनाव, चिंता और नकारात्मक भावनाओं से मुक्त होकर अधिक संतुलित और अर्थपूर्ण जीवन जी सकता है। वर्तमान जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान अध्यात्मिक जागरूकता से संभव है। ध्यान, प्रार्थना, आत्म-चिंतन और सकारात्मक विचारधारा जैसे साधनों के माध्यम से व्यक्ति अपने व्यवहार, संबंधों और निर्णय क्षमता में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।





कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत , पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। विद्यार्थियों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजन में ध्यान-प्रयोग, प्रेरक व्याख्यान और प्रश्नोत्तर सत्र भी शामिल थे, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई। कार्यकर्म में मिशन द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया तथा बच्चों को स्टेशनरी का समान भी बांटा गया। इस अवसर पर साहिल अरोड़ा, सुभाष चन्दर, प्रेम अरोड़ा, रोहित अरोड़ा, दिलखुश, परवीन कुमार, नरेश लाड्डी, राजेश बब्बर, राज कुमार, मोहित अरोड़ा, पार्षद नेहा जरेवाल, नवदीप जरेवाल, पार्षद मंजीत सिंह टीटू के सपुत्र अमरप्रीत सिंह, तरलोचन सिंह छाबड़ा , फ्रेंड्स वेलफेयर सोसाइटी के विमल कुमार, विजय कन्नोजिया, कंचन बाला, आशा रानी, कृष्णा कालड़ा, सुनैना मक्कड़, परवीन रानी, जीविका कालड़ा, ऋतू मल्होत्रा, किरण बाला, उर्मिल ज्योति, पूजा अरोड़ा, प्रेमा, अंजू रानी, मान्या मक्कड़, महक अरोड़ा आदि भगतजन उपस्थित थे ।
JiwanJotSavera