Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय बाल दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय बाल दिवस। जिसका नेतृत्व ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देख रेख में हुआ। छात्रों ने इस दिवस स्टाफ मेंबर छात्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की वेशभूषा में परिसर में उपस्तिथ हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिभा को फूल अर्पित कर की गई। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू डिफेन्स कॉलोनी, जालंधर के प्रिंसिपल श्रीमती बबीता शर्मा ने छात्रों को इस दिन महत्वता के बारे में बताया।

इस दिन की ख़ास बात यह थी कि स्कूल में कार्निवल का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं रखी गई। जिसमें रिंग दा आइटम्स, फ्रॉग रेस, सैक रेस, मिक्की माऊस, वॉलीबाल, टग ऑफ वॉर, बास्केटबाल, हाई जम्प, लॉन्ग जम्प, बैलेंस रेस, पिक एंड कलेक्ट दा बॉल आदि प्रतियोगिता शामिल थी, इसके इलावा छात्रों को उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल मूवीज भी दिखाई गई।

छात्रों ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके ग्रुप वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को बधाई दी और सभी को बाल दिवस पर यह वचन लेनें को कहा कि हम बच्चों को उनके अधिकार दें, उनका हौसला बढ़ाएं, और उन्हें एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करें।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *