कमल विहार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कीर्तन दरबार का आयोजन 28 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम

जालंधर (अरोड़ा) :- कमल विहार वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के मुख्य दफ़्तर में आज हुई महत्वपूर्ण बैठक में सोसाइटी के प्रधान, महासचिव तथा सभी पदाधिकारियों व मेंबर साहिबान की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुरु साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पवित्र प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में सलाना कीर्तन दरबार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम 28 दिसंबर 2025, दिन रविवार, को कमल विहार गेट नंबर 1 पर आयोजित किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन किया जाएगा और संगत को अमृतमयी शब्द कीर्तन का आसरा मिलेगा।
सोसाइटी की ओर से बताया गया कि यह धार्मिक समागम समाज में भाईचारा, प्रेम और मानवता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम मौके पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी। अंत में सोसाइटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासिों व संगत को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पवित्र समागम का लाभ लेने की विनती की।

Check Also

नगर कौंसिल/नगर पंचायत चुनाव; 133 पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री सहित पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना

जिला चुनाव अधिकारी ने चुनाव स्टाफ का मनोबल बढ़ाया, अहम जिम्मेदारी ईमानदारी और तनदेही से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *