सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की छात्रा रहमत आज के समय की उभरती हुई कलाकार बन गई है

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मॉडल हाउस की छात्रा रहमत शर्मा आज के समय की उभरती हुई कलाकार बन चुकी हैं और कई उभरते कलाकारों और स्कूल छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। रेहमत के माता ने बताया कि वे 3 साल की उम्र से ही मॉडलिंग और एक्टिंग से अपना सफर शुरू कर दिया था, उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कई जानी-मानी हस्तियों के साथ काम किया। वह अब 10 साल की हो गई हैं और अब वे मॉडल, डांसर और एक्टर बनकर सब कुछ हासिल किया है। इसके इलावा कोहरा सीजन 2 जैसी कुछ वेब सीरीज भी की हैं और *जी पंजाबी सीरियल नवा मोड़ में भी भूमिका निभाई है। रहमत के माता-पिता ने कहा कि आज जो कुछ भी है उसके पीछे ग्रुप और स्कूल के शिक्षकों का हाथ है। इस मौके ग्रुप वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने रहमत को बधाई दी और उसे ऐसे ही मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा – उपायुक्त

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *