दर्शन अकादमी, जालंधर में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव

जालंधर (कुलविंदर) :- पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दर्शन अकादमी, जालंधर में वन महोत्सव का आयोजन बेहद उत्साह के साथ किया गया। सप्ताह भर चले इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने अनेक गतिविधियांँ की। इस विशेष उत्सव की शुरुआत स्कूल की सुबह की विशेष प्रार्थना सभा (मॉर्निंग असेंबली) से हुई।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों के महत्व पर आधारित शानदार भाषण और कविताएँ प्रस्तुत कीं। इसके साथ ही छात्रों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर और उन पर सुंदर संदेश लिखकर यह संदेश दिया कि पारिस्थितिक संतुलन (ecological balance) बनाए रखने के लिए पेड़ कितने ज़रूरी हैं।

उत्सव के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण के ग्रीन एंबेसडर (हरित दूत) बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान के तहत बच्चे अपने साथ विभिन्न प्रकार के पौधों के सैपलिंग (छोटे पौधे) लेकर आए, जिन्हें स्कूल परिसर और अलग-अलग स्थानों पर रोपा गया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने व्यावहारिक रूप से वृक्षारोपण का महत्व समझा। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों (प्री. प्राइमरी) ने भी पेड़ों के महत्व पर मधुर कविताएँ सुनाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और अपने पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा रखने की सामूहिक शपथ ली। इस पूरे सप्ताह चले उत्सव को सफल और यादगार बनाने में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल बचाने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया

वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशविश्वविद्यालय नेतृत्व ने हरित एवं सतत भविष्य के …