एपीजे स्कूल में बाल दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- बाल दिवस के अवसर पर एपीजे विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसका संपूर्ण संचालन और प्रस्तुति केवल अध्यापकों द्वारा बच्चों के लिए विशेष रूप से की गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय से हुई, जिसमें उनके व्यक्तित्व, बच्चों से उनका प्रेम और देश के विकास में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया। इसके बाद प्री-प्राइमरी विंग की अध्यापिकाओं ने एक सुंदर और शिक्षाप्रद कहानी प्रस्तुत की, जिसमें रंगों के महत्व और उनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव को दर्शाया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए रोचक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अध्यापिकाओं ने मनभावन गीत भी प्रस्तुत किए, जिनमें “तेरी है ज़मीन तेरा आसमान” और “नन्हे-मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है” जैसे गीतों ने वातावरण को हर्षोल्लास से भर दिया। अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल श्री यश पाल शर्मा जी ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। यह विशेष प्रार्थना सभा पूर्णतः अध्यापकों द्वारा बच्चों के लिए समर्पित भाव से आयोजित की गई और सभी के लिए शिक्षाप्रद एवं आनंददायक रही।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *