सशस्त्र सेना झंडा दिवस ; कैबिनेट मंत्री को झंडा लगा कर झंडा दिवस फंड संग्रह की शुरुआत की

जालंधर (अरोड़ा) :- सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर हमारी सेनाओं द्वारा देश के लिए दी गई कुर्बानियों को याद करते हुए आज झंडा दिवस की औपचारिक शुरुआत पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत को झंडा लगा कर की गई। यहां जिला रक्षा सेवाएं कल्याण कार्यालय में स्थित फील्ड दफ्तर में जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी कमांडर बलविंदर सिंह विरक द्वारा कैबिनेट मंत्री को झंडा लगाया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह दिन शहीद सैनिकों के परिवारों और घायल हुए पूर्व सैनिकों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।

झंडा दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत आम नागरिकों से एकत्र की गई राशि शहीदों के परिवारों और जरूरतमंद पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए उपयोग की जाती है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का फर्ज बनता है कि वह झंडा दिवस फंड में अधिक से अधिक योगदान दे। इस अवसर पर शहीद सैनिकों की कुर्बानियों को याद करते हुए भगत ने कहा कि देश के बहादुर जवानों के बलिदानों का मूल्य कभी भी चुकाया नहीं जा सकता। कैबिनेट मंत्री ने इस महान कार्य के लिए अधिक से अधिक दान देने की अपील करते हुए कहा कि यह फंड शहीदों के परिवारों, शारीरिक रूप से अक्षम हुए सैनिकों की भलाई जैसे नेक कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस मौके पर जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी कमांडर बलविंदर सिंह विरक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *