जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग कामर्स एंड मैनेजमेंट की छात्राओं ने सीए इंटर ग्रुप- ढ्ढढ्ढ तथा फाउंडेशन परीक्षा पास कर कालेज का नाम रोशन किया है। प्रभनूर कौर, दीपाली बुग्गल व नैंसी गुप्ता ने सीए इंटर ग्रुप- ढ्ढढ्ढ की परीक्षा तथा स्नेहा ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2025 की परीक्षा पास कर कालेज को गौरवान्वित किया है। प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा मीनू कोहली व कामर्स के एसोसिएट प्रो. बीनू गुप्ता भी उपस्थित थे।
Check Also
श्री गुरु नानक देव जी के गुरुप्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन का भाजपा ने किया भव्य स्वागत
मोहल्ला गोबिंदगढ़ में अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत, केले …
Jiwanjot Savera