सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की विभिन्न शाखाओं द्वारा मनाया गया ‘करवा चौथ’

अध्यापिकायों ने सज दज्ज कर बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन द्वारा करवा चौथ का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जिसका आयोजन सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुर्बन्ता सिंह मार्ग, कपूरथला रोड़ के ऑडिटोरियम में किया गया। इस खास मौके पर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं से स्टाफ मेंबर्स पहुँचे।

जिनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर एवं समूह स्टाफ सदस्यों द्वारा किया गया। अध्यापिकायों द्वारा विभिन्न प्रकार का प्रदर्शन किया गया जिसमें डांस, सिंगिंग, आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम पर मोडेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के ख़िताब बांटे गए, जैसे मिस करवाचौथ, फर्स्ट रनरअप, सेकंड रनरअप, बेस्ट हेयर डू, बेस्ट पोशाक आदि शामिल थे।

जिसमें मिस करवाचौथ मिस. प्रियंका, फर्स्ट रनरअप मिस. मनप्रीत, सेकंड रनरअप मिस. वंदना, बेस्ट हेयर डू मिस. पूजा, बेस्ट पोशाक का ख़िताब मिस. कन्नू को मिला। इस मौके ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी सुहागन अध्यापिकायों को इस दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *