सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने मनाया इंजीनियर्स डे

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने मनाया इंजीनियर्स डे, जिसका नेतृत्व कॉलेज प्रिंसिपलों ने किया। इस मौके कॉलेज के छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती को याद करना और राष्ट्र के विकास और तकनीकी उन्नति में इंजीनियरों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देना था।

शाखाओं द्वारा मॉडल-निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं जैसे एप्लाइड, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर इंजीनियरिंग और डीएमएलटी के छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। उनके अभिनव मॉडलों में तकनीकी ज्ञान, समस्या-समाधान कौशल और इंजीनियरिंग रचनात्मकता झलक रही थी। शाखाओं में छात्रों को साइंस की रिसर्चों से जागरुक करवाने के लिए साइंस सिटी का दौरा भी करवाया गया एवं रंगोली, पोस्टर मेकिंग, मेहँदी, भाषण, कविता पाठ, लोकगीत और नृत्य प्रतियोगिता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विजेताओं को कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने इस मौके सभी को इस दिन की बधाई दी और छात्रों को उनके उज्वल भविष्य की सुभकामनाये दी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *