सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा विश्व हृदय दिवस मनाया गया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा कॉलेज प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों की देखरेख में विश्व हृदय दिवस मनाया गया। संस्थान के विद्यार्थियों ने स्वस्थ हृदय पर विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाए और नारे लगाए, जैसे स्वस्थ हृदय आपको स्वस्थ रखता है, अपने दिल से प्यार करें, स्वस्थ हृदय आपको मजबूत रखता है, स्वस्थ हृदय, स्वस्थ भविष्य, स्वस्थ हृदय के लिए स्वस्थ अभ्यास इत्यादि। गतिविधि में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में रितिका, साहिल, अनुप्रिया, ईस्टर, रमनदीप, बंदना, जैस्मीन, पंकज, रोजी, रोशनी शामिल थे। इस दिवस पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज के विद्यार्थियों की सराहना की और उन्हें इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

खेड़ा वतन पंजाब दियां: आशा सैनी ने शूटिंग क्षेणी में जीता गोल्ड मेडल

चंडीगढ़ (अरोड़ा) :- पंजाब में चल रही खेड़ा वतन पंजाब दियां में जिला मोहाली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *