Breaking News

पेंशन अदालत में पेंशनरों की 42 शिकायतों का मौके पर निपटारा

जालंधर (अरोड़ा) :- पेंशनरों की शिकायतों के निपटारे के लिए दी अकाउंटेंट जनरल (ए.एंड.ई) पंजाब एवं यू.टी. चंडीगढ़ ने आज स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में पेंशन अदालत लगाई। पेंशन अदालत के दौरान पेंशनरों से 65 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 42 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया तथा शेष 23 शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। पेंशन अदालत में महालेखाकार कार्यालय से सीनियर लेखा अधिकारी मनंजय कुमार उपाध्याय, सहायक लेखा अधिकारी रफीक खान और लेखाकार चिराग मीना शामिल हुए।

इस बीच, सी.एम.एफ.ओ. नवदीप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए गंभीर है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से लें तथा किसी भी पेंशनर को शिकायत का अवसर न दें। इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनजिंदर सिंह, जिला खजाना अधिकारी प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *