सीमा सुरक्षा बल (पश्चिम कमान) में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को मुख्यालय, विशेष महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल (पश्चिम कमान) चण्डीगढ़ में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन श्री हरबख्श सिंह ढिल्लों, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, पश्चिम कमान, चण्डीगढ के नेतृत्व में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में देशहित में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को याद किया गया। महानिरीक्षक महोदय ने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हमारे महापुरूषों एवं देश की स्वतंत्रता में उनके अविस्मरणीय योगदान के बारे में बताया और सभी से देश को विकसित बनाने के लिए कार्य करने की अपील की।
तदोपरांत पश्चिम कमान सीमा सुरक्षा बल के लखनौर स्थित कैम्पस के चिकित्सालय में उपचाराधीन जवानों को फल / मिठाई वितरण कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर बड़ाखाना का आयोजन भी किया गया, जहां महानिरीक्षक महोदय ने उपस्थित सभी सीमा प्रहरियों एवं उनके परिवार वालों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


बल मुख्यालय के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय पश्चिम कमान चण्डीगढ एवं उसके अधीन आने वाले सभी फ्रंटियरों; कश्मीर, जम्मू, पंजाब, राजस्थान व गुजरात में वृहद स्तर पर विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जवानों को तिरंगा राखी, जवानों के लिए पत्र लेखन, तिरंगा साइकल एवं बाइक रैली, तिरंगा मार्च, राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी इत्यादि शामिल हैं। सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय पश्चिम कमान चण्डीगढ़ के अलावा यह समारोह अधीन आने वाले सभी संबंधित मुख्यालयों एवं सीमा चौकियों में भी पूर्ण उत्साह के साथ मनर्नाया गया।

Check Also

जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्मेदारी

जालंधर (अरोड़ा) :- हेल्थ केयर एसोसिएशन की एक सादगीपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *