अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने मनाया तीज का त्यौहार

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अध्यक्षता में तीज का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया। पूजा बजाज की प्रतिज्ञा के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। मुख्य मेहमान उप गवर्नर दितिय पदम लाल जी थे,यह उनकी आफिशियल विजिट थी,उन्होने अपने संबोधन में अलायंस क्लब जालंधर समर्पण की सेवाओं को सराहा। सचिव अशोक बजाज जी ने मंच का संचालन बाखूबी निभाया।

इस मौके पर आकर्षक वेशभूषा में सजी नारी शक्ति की मॉडलिंग करवाई गई, तीज के गीत गाए, झूला झूला व किकली डाल कर खुशी व्यक्त कर सावन के सुहावने मौसम को और भी यादगार बना दिया। तीज क्वीन व हरियाली तीज का ताज भारती गुलाटी के सर पर सजा। जज निधि छाबड़ा थी। भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को सन्मानित कर प्रोत्साहित किया। अंत में गिद्दे का कार्यक्रम हुआ जिसमें आई हुई सभी नारी शक्ति ने पंजाबी बोलियां एंव “नच्चो नच्चो रुत नच्चने दी आई ऐ” पंजाबी गीतां ते गिद्दा पाया।तीज का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू, रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर, सचिव अशोक बजाज, संजय भल्ला, सुरेंद्र हांडा, जगन नाथ सैनी, सी आर जलोटा व सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए

Check Also

जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्मेदारी

जालंधर (अरोड़ा) :- हेल्थ केयर एसोसिएशन की एक सादगीपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *