जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्मेदारी

जालंधर (अरोड़ा) :- हेल्थ केयर एसोसिएशन की एक सादगीपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। बैठक के दौरान डेली न्यूज रिपोर्ट व वीकेंड रिपोर्ट के संपादक और डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के पैटर्न प्रदीप वर्मा को Chief Communication Officer तथा एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को Chief Legal Advisor के पद से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष रोहित जसवाल, महासचिव अमनदीप कौर, वित्त सचिव नागेश कुमार, संयुक्त सचिव हरविंदर सिंह, सहायक सचिव रमन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में एसोसिएशन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन का मुख्य लक्ष्य होम हेल्थ केयर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों और उनके स्टाफ के हितों की रक्षा, बेहतर कार्य प्रणाली विकसित करना, तथा कार्य के लिए सकारात्मक और व्यवस्थित मानकों (Working Criteria) को लागू करना है, ताकि इस क्षेत्र में सेवाओं की गुणवत्ता और कर्मचारियों के कार्य वातावरण में सुधार लाया जा सके। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई नियुक्तियों से संगठन को संचार और कानूनी मार्गदर्शन के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी, जिससे हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़े संस्थानों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रभावी पहल की जा सकेगी।

Check Also

डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में चेतना मार्च का आयोजन, पूर्व सांसद सुशील रिंकू समेत कई लोग शामिल

सतगुरु कबीर टाइगर फोर्स कबीर विहार बस्ती बाबा खेल द्वारा चेतना मार्च का आयोजनडॉ. बी.आर. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *