सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर की छात्रा काजल नेगी ने स्वतंत्रता दिवस पर 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी की कमान संभाली

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर की छात्रा काजल नेगी ने स्वतंत्रता दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम, जालंधर में 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी की कमान संभाली। इस अवसर पर, 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी जालंधर के सीओ कर्नल आर.एस. लेहल के नेतृत्व में अंडर ऑफिसर काजल नेगी को पंजाब के उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद, उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल और पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर से पुरस्कार प्राप्त हुआ।

काजल की इस उपलब्धि पर कॉलेज के निदेशक डॉ. एस.सी. शर्मा ने सभी कैडेट्स और एएनओ लेफ्टिनेंट नेहा छीना की कड़ी मेहनत की सराहना की। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने यू.ओ. काजल को बधाई दी और भविष्य में भी कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *