Breaking News

मेहर चंद पॉलिटेक्निक को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड – प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह

जालंधर/अरोड़ा- जालंधर स्थित मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को ओवरऑल अकादमिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, रिसर्च, प्लेसमेंट और अन्य क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियों के लिए केंद्रीय स्वायत्त संस्था “नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च (NITTTR), चंडीगढ़” जिसकी पहचान ‘निटर’ के रूप में भी है, की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है।

यह जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि निटर चंडीगढ़ की ओर से पहले केवल उत्तर भारत क्षेत्र में स्थापित पॉलिटेक्निक कॉलेजों में से ही ‘बेस्ट पॉलिटेक्निक’ का चयन किया जाता था, लेकिन वर्ष 2023-24 से इस संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर यह अवॉर्ड देने का निर्णय लिया है।प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि वर्ष 2024-25 के लिए पूरे भारत के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में से राष्ट्रीय स्तर पर ‘बेस्ट पॉलिटेक्निक’ का खिताब हासिल करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि यह अवॉर्ड 7 सितम्बर को चंडीगढ़ स्थित निटर के ऑडिटोरियम हॉल में उनके स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि पर तकनीकी शिक्षा पंजाब के डायरेक्टर मोनिष कुमार (आई.ए.एस) ने डॉ. जगरूप सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पंजाब और कॉलेज दोनों के लिए गर्व की बात है।

डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के उप-प्रधान न्यायमूर्ति एन.के. सूद, उप-प्रधान न्यायमूर्ति प्रीतम पाल, सचिव अरविंद घई, सचिव अजय गोस्वामी और डायरेक्टर हायर एजुकेशन (डी.ए.वी. मैनेजमेंट) शिवरमन गौड़ (पूर्व आई.ए.एस) ने भी प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को निटर की ओर से पाँच बार उत्तर भारत क्षेत्र में अवॉर्ड मिल चुका है और इस बार 7 सितम्बर को नेशनल अवॉर्ड मिलने जा रहा है, जो कि पंजाब में पहली बार किसी पॉलिटेक्निक को मिलेगा।

About admin

Check Also

भाजपा सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब होगा नशामुक्त : अमित शाह

पंजाब को नशामुक्त करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : अमित शाहजालंधर में पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *