Breaking News

एपीजे स्कूल के छात्र नमिश खन्ना तथा ऋद्धिखन्ना ने शतरंज में बजाया राज्य स्तर पर विजय का बिगुल

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में सुश्री सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के सकारात्मक आशीर्वाद के साथ विद्यालय को यह गौरव प्राप्त हुआ है कि उसकी प्रतिभाशाली छात्रा ऋद्धि खन्ना (कक्षा नवमीं) ने 17 अगस्त 2025 को एसएएस नगर, मोहाली में आयोजित पंजाब स्टेट स्कूल अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-15 बालिका वर्ग की राज्य विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। इस शानदार सफलता को और भी उल्लेखनीय बनाते हुए कक्षा सातवीं के छात्र नमिश खन्ना ने भी इसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अंडर-13 ओपन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया है। विद्यालय कीवाइस प्रिंसिपल आरती शोरी भट् तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख श्री संजीव कुमार गांधी ने दोनों छात्रों को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *