Breaking News

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सिविल अस्पताल, जालंधर में सभी पेशेंट को करवाया नाश्ता

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए ऐसोसिएशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान जरूरतमंदों को राशन देने के तहत प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सिविल अस्पताल जालंधर में सभी पेशंटों को फल, दूध, दलिया वितरित किया और सभी जरूरतमंद पेशेंट को सुबह का नास्ता करवाया। इस प्रोजेक्ट में डायरेक्टर ऐली रमेश भंडारी ने सहयोग किया। पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने कहा कि हर ईन्सान को दीन दुखियों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।अलायंस क्लब जालंधर समर्पण हमेशा ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहता है। सचिव अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद किया।इस मौके पर पूर्व प्रधान संजीव गंभीर, दया कृष्ण छाबड़ा, सचिव अशोक बजाज, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, जयदेव मल्होत्रा, ऐ के बहल, राकेश चावला, दीपक कौड़ा, रमेश भंडारी व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *