Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने सावन मास की वर्षा को रंगीन ढंग से मनाया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने सावन मास की वर्षा को रंगीन ढंग से मनाया। छात्रों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ बारिश का आनंद लिया। जिसमें शिक्षकों ने उन्हें बारिश के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए भी जागरूक किया। मानसून बहुत जरूरी बारिश, ठंडा मौसम और हरियाली लेकर आता है, लेकिन इस सुंदरता के साथ-साथ यह सर्दी, फ्लू, डेंगू, मलेरिया और पेट के संक्रमण जैसी बीमारियों को भी बढ़ाता है।

उच्च आर्द्रता और स्थिर पानी बैक्टीरिया और मच्छरों के पनपने के लिए एकदम सही वातावरण बनाते हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए छात्रों को मस्ती के साथ साथ उबला हुआ पानी पीने, स्ट्रीट फूड से बचने और प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले आहार लेने जैसे स्वस्थ रहने के लिए कदम के बारे में भी चर्चा की गई तांकि स्वस्थ रहकर हम बारिश का आनंद ले सके। छात्रों ने भी समाज को सन्देश देते हुए पोस्टरों द्वारा बताया की बरसात के दिन आ गए हैं, लेकिन सुरक्षा हमेशा पास है, जब बारिश हो – सतर्क रहें, आदि के नारे लगा कर उन्हें जागरूक किया।

About admin

Check Also

डीएवीआईईटी ने विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए नैसकॉम प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

जालंधर/अरोड़ा – डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर ने विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *