आभार व्यक्त करते रहना, दूसरों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाना, विनम्रता एवं सर्वदा दूसरों की मदद करने मे अग्रणी रहना ही खूबसूरत जीवन का उद्देश्य: सुषमा पॉल बर्लिया

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप की प्रैज़िडैंट, एपीजे एजुकेशन की चेयरमैन एवं एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर सुषमा पॉल बर्लिया का जन्म-दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस खुशी के अवसर पर प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बर्लिया न केवल एक सफल उद्यमी, दूरदर्शी शिक्षाविद,सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर व्यक्तित्व की स्वामिनी है बल्कि वो आत्मविश्वास एवं विनम्रता की साक्षात प्रतिमा, नेत्तृत्व के गुणों को समाहित किए हुए एवं दूसरों के विकास में अपना योगदान देने में भी सर्वदा अग्रणी रही है। एपीजे एजुकेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाॅल जी की विरासत को वह बड़ी सफलता से भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में संलग्न है।

सुषमा पॉल बर्लिया ने अपने संदेश में सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकवृंद को यह शपथ दिलाई कि हमें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कम से कम पांच लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की कोशिश करनी है, पांच लोगों का आभार व्यक्त करना है, और कम से कम एक व्यक्ति की मदद जरूर करनी है और अपने अतीत से शिक्षा लेते हुए अपने सुखद भविष्य के निर्माण में दिन-रात मेहनत करते हुए न केवल अपने विकास की राह का निर्माण करना है बल्कि दूसरों के विकास में भी अपना योगदान देना है। डॉ ढींगरा ने इस कार्यक्रम की अपार सफलता के लिए डॉ अमिता मिश्रा एवं डॉ मोनिका आनंद के प्रयासों की भरपूर सराहना की। मैडम रजनी कुमार के सफल मंच-संचालन ने कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लगा दिए।

About admin

Check Also

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

जालंधर में दशहरे के बाद पहली बार आयोजित इस पहल में युवाओं और स्थानीय निवासियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *