संजीव भगत जालंधर शहरी के मीडिया प्रभारी नियुक्त

जालंधर (अरोड़ा):- आम आदमी पार्टी में पिछले 10 वर्षों से विभिन्न जिम्मेदारियों को निभा रहे संजीव भगत को पार्टी ने जालंधर जिला शहरी मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए संजीव भगत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, जालंधर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करूंगा। आम आदमी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उल्लेखनीय है कि संजीव भगत इससे पहले जिला सोशल मीडिया प्रभारी जालंधर और जिला मीडिया प्रभारी समेत कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनकी लगन और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है।

About admin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

जालंधर (मक्कड़) :- ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *