के.एम.वी. में स्टूडैंट वैल्फेअर डिपार्टमैंट ने लगाया हैल्प डैस्क

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, महिला सशक्तिकरण की सीट कन्या महाविद्यालय, जालन्धर के डिपार्टमैंट आफ स्टूडैंट वैल्फेअर छात्राओं के वैल्फेअर के लिए लगातार नए-नए प्रयास करता रहता है। इसी के तहत इस विभाग द्वारा कालेज परिसर में नई छात्राओं को मार्गदर्शन देने के लिए हेल्प डेस्क लगाया गया है जिसमें पुरानी छात्राओं द्वारा नई छात्राओं को आने वाली परेशानियों का समाधान किया जा रहा है। कालेज प्राचार्या प्रोफैसर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि इसे बनाने का उदेश्शय नई छात्राओं के सामने उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का समाधान करना और उन्हें गाईड करना है। यहां इस डिपार्टमैंट से संबंधित अध्यापक एवं स्टूडैंट काउंसिल की सदस्य छात्राएं डेस्क में मदद करने के लिए हर समय उपस्थित होते है। कालेज प्राचार्या ने स्टूडैंट वैल्फेअर डिपार्टमैंट द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की।

About admin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

जालंधर (मक्कड़) :- ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *