सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कॉलेज कैंपस में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) जालंधर के एनएसएस क्लब और इको क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। यह कार्यक्रम कॉलेज निदेशक डॉ. वीना दादा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अपने साथ पौधे लाए और कॉलेज परिसर में पौधे रोपे।

छात्रों ने कॉलेज निदेशक डॉ. वीना दादा, प्रबंध निदेशक मनहर अरोड़ा, डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर मनोज शर्मा और लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ. सुभाष शर्मा को भी पौधे भेंट किए और पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के महत्व पर जोर दिया। सभी पौधे कॉलेज के प्रांगण में लगाए गए। इस अवसर पर कॉलेजों के सभी शिक्षक मौजूद थे। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने पौधे लगाने के लिए छात्रों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *