कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने 23 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास

कहा, सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों और अन्य राहगीरों को बहुत लाभ होगा

जलंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 41 में नकोदर रोड देओल नगर से एकता गैस एजेंसी तक 23 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया। सड़क के शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों और अन्य राहगीरों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की तरह जालंधर में भी किसी भी विकास कार्य के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। भगत ने कहा कि जालंधर का विकास उनकी प्राथमिकता है और आने वाले दिनों में जालंधर में इस तरह के और भी विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों को सडक़ें, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइटें, सीवरेज आदि उच्च स्तरीय बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दे रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सडक़ का कार्य निर्धारित समय में तथा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सडक़ की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि सडक़ का कार्य समय पर पूरा किया जा सके। इस अवसर पर पार्षद शबनम दुग्गल, अयूब दुग्गल, ब्लॉक अध्यक्ष अमित सुमन, बूथ अध्यक्ष गुलजारी लाल कौल, सिद्धार्थ, विक्की, रवि सुमन, मिंटू सुमन, कुलवंत राय, अनिल कुमार मिनीया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About admin

Check Also

डीएवीआईईटी के तीन विद्यार्थियों का 3एआईपी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में चयन

जालंधर/अरोड़ा – डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *