Breaking News

सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट ने मनाया विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रोहन शर्मा व सभी स्टाफ सदस्यों के नेतृत्व में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोकतंत्र के स्तंभ और न्याय व समानता के संरक्षक के रूप में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विश्व में सकारात्मकता व एकता फैलाने का संदेश दिया तथा कॉलेज के मीडिया विभाग के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को इस दिवस के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाए तथा कॉलेज स्टूडियो में पैनल चर्चा की। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज की इस पहल की सराहना की।

Check Also

बस्ती शेख दशहरा ग्राउंड में चमकीं दूधिया रोशनी की लाइटें: किशन मिनिया ने बच्चों की मांग पर की बड़ी पहल, गर्मी में अब रात को भी खेल सकेंगे बच्चे

जालंधर (अरोड़ा) – भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां दोपहर और शाम के वक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *