Breaking News

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने गांधी वनिता आश्रम में सिलाई कोर्स की शुरुआत करवाई

लड़कियों को भविष्य में स्व-रोज़गार शुरू करके आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए किया प्रेरित

जालंधर (अरोड़ा) :- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से दलवीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर करतारपुर के सहयोग से चिल्ड्रेन होम गांधी वनिता आश्रम में रह रही लड़कियों को कौशल बनाने के उद्देश्य से सिलाई कोर्स की शुरुआत करवाई गई। लड़कियों का मनोबल बढ़ाते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने उनसे कहा कि सिलाई का कोर्स पूरा करने के बाद यह लड़कियां भविष्य में स्व-रोज़गार शुरू करके आर्थिक तौर पर मजबूत बन सकेंगी। उन्होंने बच्चों को पूरी लगन और मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती भी मौजूद थे। उन्होंने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और दलवीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर के प्रधान सुरजीत सिंह तथा उनके साथी अमरीक सिंह द्वारा किए गए इस नेक प्रयास की सराहना भी की। इस मौके पर जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल ने बताया कि 30 लड़कियों को सिलाई कोर्स करवाया जाएगा और भविष्य में भी इस कोर्स को जारी रखा जाएगा।

About newsadmin

Check Also

जालंधर के श्रेयांश जैन ने पंजाब राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में हासिल किया प्रथम स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के होनहार 13 वर्षीय छात्र एवं अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी …