मतदाता सूचियों से संबंधित दावे व आपत्तियों का समयबद्ध ढंग से किया जाए निपटारा: अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मतदाता सूची-2025 के चल रहे सुधाई कार्य की प्रगति की समीक्षा 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए स्वीप गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश

जालंधर (अरोड़ा) :- अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब श्री हरीश नय्यर ने आज डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल और सभी मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के साथ बैठक कर वोटर सूची-2025 के निरंतर सुधाई के चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने सभी मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार दावों और आपत्तियों का समय पर निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र स्तर पर तैनात पर्यवेक्षकों के साथ समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाएं तथा बी.एल.ओ से संवाद बनाए रखा जाए। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले 18 से 19 वर्ष के विद्यार्थियों के वोट बनाने और उन्हें लोकतंत्र में भागीदारी के लिए प्रेरित करने के लिए स्वीप गतिविधियां चलाने के भी निर्देश दिए। जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि जिले में स्वीप गतिविधियों के तहत अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनाया जाएगा, ताकि मजबूत लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह और सहायक नोडल अधिकारी स्वीप डा. अशोक सहोता भी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *