सुलेख कला से निखरी बच्चों की प्रतिभा-दर्शन अकादमी में हिंदी कैलीग्राफी प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (कुलविंदर) :- विद्यार्थियों में सुंदर लेखन के प्रति रुचि जगाने और उनकी हस्तलिपि (Handwriting) को अधिक स्पष्ट व आकर्षक बनाने के उद्देश्य से दर्शन अकादमी, जालंधर में एक विशेष हिंदी कैलीग्राफी (सुलेख) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5वीं तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने सुलेख कला के लिए विशेष पेन और ब्रश का उपयोग करते हुए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

बच्चों ने लिखते समय अक्षर-बनावट, मात्राओं की शुद्धता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा। कागज़ पर उकेरी गई उनकी सुंदर लिखावट ने सभी का मन मोह लिया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अच्छी हैंडराइटिंग के महत्व से अवगत कराना था। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल बच्चों की लिखावट में सुधार आता है, बल्कि उनका ध्यान और कलात्मक सोच भी विकसित होती है। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की गई और उन्हें बेहतर लेखन के लिए प्रेरित किया गया।

Check Also

ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਸਟਾਫ ਦੀ ਮਾਨਸਿਕ ਅਤੇ ਸਰੀਰਕ ਸਿਹਤ ਲਈ ਸੈਮੀਨਾਰ ਅਤੇ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ

ਜਲੰਧਰ (ਅਰੋੜਾ) :- ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਆਪਣੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਸਟਾਫ ਦੇ ਸਮੁੱਚੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ …