सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने पीएसईबी कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम कया रोशन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल और सभी स्टाफ सदस्यों के नेतृत्व में पीएसईबी दसवीं कक्षा के परिणामों में उच्च अंक प्राप्त कर समस्त ग्रुप का नाम रोशन किया। जिसमें कुल 48 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, और विद्यार्थियों की लगन, मेहनत और जज्बे से स्कूल ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया।

स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में : ख़ुशी नेगी 89%, सान्या 88%, गुरलीन 86%, ख्याति 85%, प्रीती 84%, प्रभलीन कौर ने 82% अंक प्राप्त कर अपने ग्रुप और माता पिता का नाम रोशन किया। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि छात्रों और अध्यापकों द्वारा पूरे वर्ष की गई कड़ी मेहनत का फल परिणाम वाले दिन दिखाई देता है। इसी के साथ सभी छात्रों एवं अभिभावकों का मुँह मीठा करवाते हुए कहा की सेंट सोल्जर स्दैव छात्रों के विकास के लिए खड़ा है।

Check Also

नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 10 करोड़ प्रतिज्ञा महा अभियान

विकसित भारत का आधार नशामुक्त समाज डीसी वरजीत वालिया जालंधर (अरोड़ा) :- आदर्श नगर स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *