रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में ‘इग्नाइट 2026’ का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा ज़बरदस्त उत्साह

जालंधर (अरोड़ा) :- रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दो-दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम “इग्नाइट 2026” (IGNITE 2026) अत्यंत हर्षोल्लास और ऊर्जा के साथ शुरू हुआ। इस विशेष अवसर पर 4000 से अधिक नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने कैंपस में रिपोर्ट किया, जिससे पूरा परिसर युवाओं के जोश और उत्साह से सराबोर हो गया। आयोजन में मुख्य केंद्र बिंदु छात्र रहे, जिन्होंने इंटरैक्टिव सेशंस, टीम-बिल्डिंग गतिविधियों, संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। नए विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से संवाद स्थापित किया और कैंपस जीवन की शानदार शुरुआत की। विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन ने कहा, “आज हज़ारों ऊर्जावान युवाओं का इस परिसर में आगमन हमारे लिए गर्व का क्षण है। ‘इग्नाइट 2026’ विद्यार्थियों को शैक्षणिक जीवन के नए माहौल से परिचित कराने और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को तराशने का सशक्त मंच है। हमारी यूनिवर्सिटी प्रत्येक विद्यार्थी को व्यावहारिक ज्ञान, शोध और नवाचार से सशक्त बनाकर उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दो-दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम “इग्नाइट 2026” (IGNITE 2026) अत्यंत हर्षोल्लास और ऊर्जा के साथ शुरू हुआ। इस विशेष अवसर पर 4000 से अधिक नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने कैंपस में रिपोर्ट किया, जिससे पूरा परिसर युवाओं के जोश और उत्साह से सराबोर हो गया।आयोजन में मुख्य केंद्र बिंदु छात्र रहे, जिन्होंने इंटरैक्टिव सेशंस, टीम-बिल्डिंग गतिविधियों, संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। नए विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से संवाद स्थापित किया और कैंपस जीवन की शानदार शुरुआत की। विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन ने कहा, “आज हज़ारों ऊर्जावान युवाओं का इस परिसर में आगमन हमारे लिए गर्व का क्षण है। ‘इग्नाइट 2026’ विद्यार्थियों को शैक्षणिक जीवन के नए माहौल से परिचित कराने और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को तराशने का सशक्त मंच है। हमारी यूनिवर्सिटी प्रत्येक विद्यार्थी को व्यावहारिक ज्ञान, शोध और नवाचार से सशक्त बनाकर उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में क्लाउड कंप्यूटिंग और एजेंटिक एआई पर विशेष सत्र आयोजित

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां द्वारा कक्षा XI एवं XII के विद्यार्थियों के …