Breaking News

पंजाब सड़क सफाई मिशन’ के तहत, डिप्टी कमिश्नर ने गोद लिए जालंधर-फगवाड़ा मार्ग का निरीक्षण किया

नैशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को खामियों को दूर करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को देश के सबसे स्वच्छ राज्यों में से एक बनाने की अपनी वचनबद्धता दोहराई कहा, मिशन के तहत 51 सड़कों को गोद लेने का उद्देश्य स्वच्छता सहित जिले की सड़कों को बेहतर बनाना

जालंधर (अरोड़ा) :- जिले में शुरू की गई अनूठी पहल ‘पंजाब सड़क सफाई मिशन’ के तहत, डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने गोद लिए जालंधर-फगवाड़ा मार्ग (जालंधर की सीमा तक) का राष्ट्रीय नैशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में पानी जमा न होने दें, क्योंकि पानी जमा होने से सड़कें खराब हो जाती है और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डिप्टी कमिश्नर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश के सबसे स्वच्छ राज्यों में से एक बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि जिले की सड़कों की सुंदरता बनाए रखने के लिए ‘पंजाब सड़क सफाई मिशन’शुरू किया गया है, जिसके तहत जिले के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 10 किलोमीटर तक की 51 सड़कों को गोद लिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं जालंधर-फगवाड़ा रोड (जालंधर की सीमा तक) को गोद लिया है, जिसकी वे निरंतर निगरानी करेंगे। डा. अग्रवाल ने बताया कि मिशन के तहत, दैनिक निगरानी के दौरान ब्लैक स्पॉट्स को हटाना, इंजीनियरिंग संबंधी कमियों को दूर करना, गड्ढों की समय पर मुरम्मत, सड़क की स्पष्ट मार्किंग, फुटपाथों का रख-रखाव, स्ट्रीट लाइटों का चालू रहना, कूड़े का नियमित संग्रहण और समग्र स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। डा. अग्रवाल ने निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के तुरंत समाधान के लिए अधिकारी स्थानीय निकाय विभाग, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण या संबंधित विभाग को तुरंत सूचित करें। उन्होंने आगे कहा कि बार-बार होने वाली समस्याओं के मूल कारणों का विश्लेषण करके स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने सड़कों को गोद लिया है, उन्होंने संबंधित सड़कों की निगरानी शुरू कर दी है।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *