एच.एम.वी. ने एंटी ड्रग्स जागरूकता रैली का किया आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के उन्नत भारत अभियान सैल तथा रैड रिब्बन क्लब द्वारा धालीवाल गाँव में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के निर्देशन में एंटी ड्रग्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को ड्रग्स की हानियों के बारे में जागरूक करना था। ग्रामीणों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित भी किया गया। उन्नत भारत अभियान सैल की इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता तथा रेड रिब्बन क्लब की इंचार्ज डॉ. दीपाली ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया तथा कहा कि ड्रग्स का सेवन करने से सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज की सेहत खराब हो जाती है। उन्होंने नौजवानों को ड्रग्स से दूर रहने की सलाह दी। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया तथा पोस्टरों के माध्यम से संदेश का प्रसार किया। गांव के सरपंच मनदीप सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष सहयोग के लिए डॉ. अंजना भाटिया का भी धन्यवाद किया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने टीम के उत्साह व प्रयास की सराहना की।

Check Also

लायंस क्लब जालंधर ने 16 जरूरतमंद परिवारों को भेंट की राशन किटें

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा प्रकल्पों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *