पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन जालंधर यूनिट और दिलकुशा होलसेल केमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने की महत्वपूर्ण बैठक

दोनों संस्थाएं आपसी तालमेल के साथ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के हितों के प्रति वचनबद्धता के साथ करेगी कार्य –ब्रजेश शर्मा

जालंधर (अरोड़ा)- पंजाब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन जालंधर यूनिट और दिलकुशा होलसेल केमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक यूनिट के स्थानीय कार्यालय दिलकुशा मार्किट में संपन्न हुई। इसमें होलसेल केमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान रिशु वर्मा और खजांची निशांत चोपड़ा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस मौके यूनिट के जिला अध्यक्ष बृजेश शर्मा,सचिव जसप्रीत सिंह और यूनिट के पंजाब लीगल सेक्रेट्री राजेश पुरी ने उनके आगमन पर हार्दिक स्वागत किया ।

इस मौके बृजेश शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में दोनों संस्थाएं तालमेल के साथ मिलकर काम करेगी और एक दूसरे का सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में पीएमआरए द्वारा मेमोरेंडम देकर इस बात पर ज़ोर दिया गया कि फार्मा कंपनियों की तरफ से आ रही समस्याओं का हल दोनों संस्थाएं मिलकर करेंगी।

इस अवसर पर रिशु वर्मा ने कहा कि पीएमआरए को जहां भी उनकी जरूरत महसूस होगी उनकी संस्था उनके साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलकर खड़ी रहेगी। उन्होंने नवगठित यूनिट को मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि पीएमआरए पूरी वचनबद्धता के साथ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के हितों के लिए अग्रणी भूमिका निभा रही है और इनके प्रयासों से ही आज यूनिट का प्रत्येक सदस्य आज अपने अधिकारों को पहचान पाया है।

इस मौके पर यूनिट से रशपाल ,करण खन्ना गुरबख्श सिंह , सावन कपिला ,किरण कुमार, कृष्ण टंडन अमनदीप सिंह ,संदीप शर्मा ,सौरभ शर्मा,आकाश कुमार मौजूद रहे।

About admin

Check Also

डीएवीआईईटी में गणित के उभरते वैज्ञानिक, तकनीकी एवं प्रबंधकीय अनुप्रयोगों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

जालंधर/अरोड़ा – डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर के रिसर्च, इनोवेशन एंड कंसल्टेंसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *